रक्षा बंधन
*रक्षा बंधन*

रचना *डॉ अनमोल कुमार*
कलाई पर राखी, दिल में प्यार,
भाई-बहन का अटूट है ये त्योहार।
बहन ने बांधा धागा रेशम का,
भाई ने वादा किया रक्षा का।
न कोई गिला, न कोई शिकवा,
बस यही है रिश्ता सबसे पक्का।
कितनी भी दूर चले जाएं हम,
ये बंधन कभी टूटे न कम।
*रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Categories: dharm, रक्षाबन्धन