बगहा में उच्च न्यायालय के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाया गया अवैध अतिक्रमण

इसराफील अअंसारी
बगहा/सेमरा:बिहार के बगहा 2 अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा कटकूइया के सेमरा गाँव में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को मुक्त करा दिया। यह कार्रवाई  उच्च न्यायालय और भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) बगहा के न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में की गई।
कार्रवाई का नेतृत्व बगहा 2 के अंचल अधिकारी (CO) सह दंड अधिकारी वसीम अकरम ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा


न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई।


मामले की जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में दर्ज ‘सज्जन कुमार अग्रवाल बनाम विजय राम’ मामले में पारित आदेश के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही भूमि सुधार उप समाहर्ता बगहा के न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
मौके पर मुस्तैद रहा भारी पुलिस बल
अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए मौके पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभियान के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारी:
वसीम अकरम (अंचल अधिकारी सह दंड अधिकारी, बगहा 2)
रश्मि कुमारी (थाना अध्यक्ष, सेमरा)
अवधेश दास (सब-इंस्पेक्टर)
जितेंद्र कुमार (राजस्व कर्मचारी)
इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगहा पुलिस जिला क्यूआरटी (QRT) और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर मुस्तैद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कप मचा हुआ है।

Categories: कार्रवाई, न्यायालय