*पेडों को अपने सगा संबधी मानकर आत्मीय भाव से संरक्षित करें -पुलिस अधीक्षक बगहा*


*विकास वैभव चौराहा पर पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण के लिए एक साथ पौधारोपण किया*


बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर “विकास वैभव चौराहा” पर पर्यावरण पुरुष गजेन्द्र यादव द्वारा रोपित एवं संरक्षित पेड़ पौधों की नैसर्गिक प्राकृतिक छठा एवं पंक्षियों के करलव के बीच पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण के लिए आयोजित पर्यावरण प्रेमियों का समागम हुआ। इस दौरान सभी पर्यावरण प्रेमियों ने सामूहिक रूप से एक साथ पौधारोपण करके पूरे विश्व के लिए यह सार्थक संदेश दिया  ,कि हम वातानुकूलित प्रकोष्ठों में बैठक कर इस दिवस पर चाहे कितनों व्याख्यान दें ,पर्यावरणीय संकट से तबतक त्राण नहीं पा सकते हैं, जबतक धरातल पर वृक्षारोपण अभियान को अमल में लाकर सृजनात्मक एवं सार्थक प्रयास नही किया जाय।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने अपने सम्बोधन में कहा कि- आवश्यकता है हम पेड़ – पौधों के प्रति अपनी सोच में परिवर्तन लायें तथा उन्हें मात्र उपभोग की वस्तु मानकर उनका दोहन एवं संहार करने के बजाय अपना जीवन साथी परिजन एवं सगा संबधी मानकर आत्मीय भाव से उन्हें संरक्षित करें और उन पर भी वही स्नेह और वात्सल्य उलेड़ें ,जो हम अपने परिजनों पर करते हैं ।ज्ञातव्य है कि पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव ने पेड़ – पौधों को ही अपना परिवार एवं परिजन मानकर , वर्ष के सभी मुख्य पर्व-त्योंहार जैसे होली – दीपावली और रक्षाबन्धन मनाने की परम्परा शुरू की है, जो वर्षों से निरन्तर गतिमान है । यदि हम सभी भी पेंड़- पौधों के प्रति इसी आत्मीय भाव से अपने आस-पास के पेंड़ – पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में रूची लें तो किसी भी पर्यावरणीय संकट से हम स्वयं तो उबरेंगे ही आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी बनेंगे ,जो उनके लिए पथ प्रदर्शक होगा ।

आज के इस समागम में बिहार एवं पूर्वांचल के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यंजन लिटी चोखा की उपस्थिति ने सबको आह्लादित करते हुए हमें अपनी मौलिक परम्पराओं से जुड़े रहकर समाज को सद्भाव और सहकार की आत्मीय भावना से प्रगति पथ के प्रशस्त करने का संदेश भी प्रसारित किया जो अभिनंदनीय है ।आज का दिन मातृ वंदना में मुखरित सुजलां सुफलां शस्य श्यामलां मातरम् की अवधारणा को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने के लिए स्वयं को इस अभियान के प्रति समर्पित करने का अवसर है ।वंदेमातरम् इस समागम के मुख्य अतिथि बगहा पुलिस अधीक्षक  रामानन्द कौशल , शंभूनाथ शुक्ल, रामसकल साह, कमलेश चतुर्वेदी, रामनगर के पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संतोष यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामचन्द्र सिंह, जयकुमार श्रीवास्तव, पूर्व सैनिक सुबेदार कौशल किशोर यादव, श्रवण राम , बच्चा प्रसाद कुशवाहा, गनेश पासवान, योगेन्द्र खटीक, रामायण पासवान, चंदन पड़ित, रविन्द्र कुमार , रोहित यादव, किशोर शर्मा, हरिशंकर राजभर, नरायण राजभर, छोटेलाल राम, संदीप कुमार, अदि सैकड़ो गणमान्य पर्यावरण प्रेमियों का जमघट रहा ।

Categories: पर्यावरण