विश्व पर्यावरण दिवस के संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

*विश्व पर्यावरण दिवस के संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम*
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गयाजी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु जागरूकता को लेकर विशेष अनुग्रह पुरी कॉलोनी सेवा केंद्र रोटरी कल्ब के माध्यम से खेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया । बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रकृति जल जीवन हरियाली स्वच्छता और विशेष ध्यान खिंचवाते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पृथ्वी के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर रोटरी क्लब सेक्रेट्री डॉक्टर रतन कुमार , लोहान अशोक कुमार, समाज सेवी राज कुमार अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे । वृक्षारोपण करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर ही मानवता का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया तथा लोगों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि वे “एक व्यक्ति – एक पौधा” अभियान को जन-आंदोलन बनाकर धरती को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
संदेश:
“पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ; स्वच्छ और हरित धरती आने वाली पीढ़ियों को उपहार में दें।”