विश्व पर्यावरण दिवस पर 21वीं एसएसबी ने 990 पौध का रोपण किया

बगहा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट  तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय तथा वाहिनी के सीमा चौकियों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संदीक्षा सदस्याओं, अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बलकर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता के साथ कुल 990 पौधों का रोपण किया गया  जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़े तथा लोग प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित हों।

SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण अभियान न केवल हरित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जिम्मेदारी एवं जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करता है।

कमांडेंट, SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा इस वर्ष 10 हजार से अधिक वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे अन्य कार्यक्रमों के आयोजन का भी लक्ष्य रखा गया है।

Categories: पर्यावरण