बेतिया: जन सुराज कार्यशाला में उमड़ा जनसैलाब, प्रशांत किशोर और आफाक अहमद ने दिया बिहार नवनिर्माण का मंत्र

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)इसराफील अंसारी। पश्चिमी चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘जन सुराज कार्यशाला सम्मेलन’ में आज एक अद्भुत उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और एमएलसी आफाक अहमद विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिहार के नवनिर्माण, बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुशासन के प्रति अपना दृढ़ संकल्प दोहराया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी आफाक अहमद ने कहा, “बड़ी संख्या में उपस्थित साथियों की सक्रिय भागीदारी और बदलाव के प्रति उनका संकल्प यह स्पष्ट संकेत देता है कि बिहार एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।” कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने उपस्थित साथियों से सीधा संवाद किया और उनके विचारों व महत्वपूर्ण सुझावों को सुना। उन्होंने सभी साथियों के स्नेह, अटूट विश्वास और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला के अंत में यह संदेश दिया गया कि बिहार में बदलाव की यह यात्रा केवल जन-जन के सहयोग और सक्रिय सहभागिता से ही सफल होगी।