वाल्मीकि नगर से लौटने के दौरान डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम का सौराहा चौक पर भव्य स्वागत

बगहा। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र उरांव का वाल्मीकि नगर से लौटने के दौरान सौराहा चौक पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मंत्री नंदकिशोर राम के सौराहा चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और खुशी जाहिर की। समर्थकों ने “नंदकिशोर राम जिंदाबाद” के नारे लगाए।
इस मौके पर रामनगर प्रखंड के गुदगुदी पंचायत के मुखिया प्रमोद ठाकुर बैरागी, सोनबरसा के सरपंच राजू जायसवाल, भाजपा युवा जिला महामंत्री विवेक कुमार यादव, विजय कुमार जायसवाल, गौतम जयसवाल,युवा समाजसेवी बैरागी सोनवर्षा, विनय उरांव ,समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत के दौरान मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि क्षेत्र के विकास और पशुपालकों-मत्स्य पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जनता का आभार जताया।वही मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र उरांव ने कहा कि चंपारण और रामनगर जनता की जनता सौभाग्यशाली है कि रामनगर विधायक को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ-साथ चंपारण और रामनगर ,बगहा क्षेत्र का समुचित विकास होगा। मौके पर शंभु शरण शर्मा, प्रवेश कुमार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।