वाल्मीकिनगर के सांसद पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से भेंट कर लोकसभा से संबंधित विभिन्न रेल मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया*

बगहा।वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने आज सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से भेंट कर लोकसभा से संबंधित विभिन्न रेल मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई मांग रखी है,जिससे संसदीय क्षेत्र की जनता की यात्रा सुगम और सुखद हो। जद यू के वरिष्ठ पदाधिकारी सह प्रवक्ता राकेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया है कि समस्तीपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत सिकटा, पुरुषोत्तमपुर हाल्ट, भिखना ठोरी, रामनगर, भैरोगंज स्टेशनों पर , यहाँ यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। यहाँ वेटिंग रूम, यात्री शेड, शौचालय की सुचारू व्यवस्था, पेयजल एवं और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने ,नरकटियागंज रेल परिसर, रेल ट्रैक में व्याप्त गंदगी की नियमित सफाई एव रेलवे कॉलोनी से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग सांसद ने रखी है।
वही नरकटियागंज बुद्ध सर्किट का केन्द्रहोने के कारण लौरिया नन्दनगढ़, चानकीगढ़, भितिहरवा गांधी आश्रम सभी महत्वपूर्ण स्थल आस पास नरकटियागंज स्टेशन को पर्यटकीय दृष्टिकोण से सौंदर्यीकरण करने तथा स्टेशन पर भगवान बुद्ध और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से संबंधित जुड़ी स्मृतियों की लघु चित्र प्रदर्शनी लगाने की मांग रखी है। पर्यटक और यात्री सुविधा बढाने के लिए नरकटियागंज में मेमू/डेमू का ट्रिप शेड बनवाने की व्यवस्था ,क्योंकि 200 किलोमीटर के दायरे में कोई शेड नहीं है। राकेश सिंह ने आगे बताया है कि गोरखपुर पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी सवारी गाड़ियों का यथाशीघ्र परिचालन कराने,बगहा से नरकटियागंज भाया सिकटा, रक्सौल सुगौली होते हुए पाटलिपुत्र तक अप एव डाउन ट्रेन चलाने।यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी और कन्फर्म आरक्षण की अनुपलब्धता को देखते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रिओ की सहूलियत के लिए मोतिहारी से आनंद बिहार तक एक नई ट्रेन चलाने आदि की मांग की है।