चिउटाहा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न*

*चिउटाहा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न*
सेमरा। बगहा।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से चिउटाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह ने की। बैठक में एसआई कुमकुम कुमारी, एसआई प्रशांत उपाध्याय, स्थानीय मुखिया सूरज कुमार सिंह सहित थाना क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह ने सभी समुदायों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।पर्व के दौरान थाना क्षेत्र में विशेष गश्ती दल तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। मुखिया सूरज सिंह ने कहा कि चिउटाहा हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है और इस बार भी सभी लोग मिलकर पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे। एसआई कुमकुम कुमारी ने महिलाओं से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक के अंत में थानाध्यक्ष ने सभी को बकरीद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और किसी भी आपात स्थिति के लिए थाना का हेल्पलाइन नंबर साझा किया।