बकरीद पर्व को लेकर सेमरा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

बकरीद पर्व को लेकर सेमरा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

सेमरा, बगहा। इसराफील अंसारी।
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे सेमरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने की।
बैठक में एसआई अरविंद तिवारी, जयनारायण राव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने भी बैठक में भाग लिया।
थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को जन सहयोग आवश्यक है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। सभी ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का संकल्प लिया। अंत में थानाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Categories: पुलिस प्रशासन