सेमरा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान।

बगहा,इसराफील अंसारी
सड़क सुरक्षा को लेकर बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना पुलिस पूरी तरह सख्त दिखी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सेमरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मर्यादपूर में शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अपर थानाध्यक्ष एसआई पूजा कुमारी ने किया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और ऑनर बुक के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
क्या बोलीं अपर थानाध्यक्ष
मौके पर मौजूद अपर थानाध्यक्ष एसआई पूजा कुमारी ने बताया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है।” उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
*डिक्की की भी हुई तलाशी*
वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की डिक्की भी खुलवाकर जांच की। हेलमेट, प्रदूषण, इंश्योरेंस आदि की जांच के साथ अवैध सामानों की तस्करी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।पुलिस की अपील सेमरा थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट जरूर लगाएं और गाड़ी के सभी कागजात साथ रखें। यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।मौके पर पुलिस जवान शामिल रहे।