गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं,इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत:नितेश


बगहा:प्रखंड दो पंचायत चंपापुर गोनौली में एकदिवसीय त्रिकोणीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चंपापुर गोनौली युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने किया। खेल आयोजन का मुख्य कारण पंचायत के सभी खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना था जिससे उनकी आपसी मनोबल बढ़े और सभी एक दूसरे से प्रेरित हो कर भविष्य के लिए पंचायत से निकल कर आगे तक का रास्ता बनाने की योजना बना सके। सभी खिलाड़ी आपसी समन्वय से खेल को खेलते हुए नजर आए। वही मुख्य अतिथि चंपापुर गनौली सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने उन्हें मेडल शील्ड कप आदि से प्रोत्साहित किया इसके अलावा उन्होंने खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया साथ ही हर संभव मदद के लिए अपनी योगदान देने की बात कही ताकि पंचायत का नाम भविष्य में खिलाड़ियों द्वारा रौशन हो सके। मैच के संचालन आयुष अकादमी हरानाटांड़ के संस्थापक महेंद्र सर ने किया इसके अलावा खिलाड़ियों में अनिल कुमार,अरविंद कुमार,शेखर, धर्मेद्र सर,हीरामन,रवि,अमन सुनील,देवेंद्र,बीरेंद्र,गुंजेश,हंसराज, आदित्य,श्यामनारायण, धनंजय, मत्येंद्र सहित पंचायत के कुल 40 खिलाड़ियों ने मैच में भाग लिया।

Categories: खेल