प्रथम खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम से पश्चिम चंपारण के खिलाड़ी दिखायेंगे जलवा।



बेतिया। प्रथम खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति खेल का आयोजन 25 मार्च 2026 से 3 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ के तीन शहर रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कुल सात खेल विधाए यथा एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, कुश्ती सहित देश भर सभी राज्यों से लगभग 1300 खिलाड़ी भाग ले रहे।

यहां बताते चले कि हॉकी फुटबॉल खेल विद्या रायपुर, एथलेटिक्स खेल विद्या जगदलपुर व कुश्ती सरगुजा में आयोजित की जा रही है। युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडवीया ने इस खेल का औपचारिक उद्घाटन किये।

उन्होंने खेल को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया जिसका उद्देश्य आदिवासी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने हेतु सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्रदान करना है।

श्री विजय कुमार पंडित, जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स के पुरुष वर्ग में बिहार टीम से कुल  9 में से पांच खिलाड़ी पश्चिम चंपारण तथा 12 महिला खिलाड़ियों में से 8 महिला खिलाड़ी पश्चिम चंपारण के राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपना अपना जलवा कल से दिखाएंगे।

पश्चिम चंपारण के महिला वर्ग के जो खिलाड़ी भाग ले रही है वह है दीपिका कुमारी 100 मीटर दौड़ ,लंबी कूद, 4 *100 मीटर रिले रेस, 4 * 400 मी रिले रेस,रितिका कुमारी 100 व 400 मी हार्डल्स रेस, 4 * 100 मी रिले रेस,4 * 400 मी रिले रेस, बिंदिया कुमारी 400 मीटर दौड़ ,400 मी हार्डल्स रेस, 4 * 100 मीटर रिले रेस, चार गुना 400 मी रिले रेस, फुला कुमारी 200 मीटर दौड़, 4 * 100 मीटर रिले रेस, चार गुना400 मी रिले रेस,दुर्गा कुमारी 10000 मीटर दौड़, कोमल कुमारी 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, रागिनी कुमारी 1500 मीटर दौड़ ,वंदना कुमारी 10 किलोमीटर पैदल चाल तथा बालक वर्ग में रवि कुमार 100 मीटर हर्डल ,चार गुना 100 मीटर रिले रेस ,अभय कुमार 4 * 400 मीटर रिले रेस, आनंद कुमार 4.गुणा 100 मीटर रिले रेस ,पंकज कुमार 4 * 100 मी रिले रेस व लोकेश कुमार 110 मी हार्डल्स रेस , 10 किलोमीटर पैदल चाल में अपना करतब दिखाएंगे।

एथलेटिक्स की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में कल से आयोजित की जा रही है तथा बालक व बालिका का आवासन स्थल कारवा इन होटल वस्तर जगदलपुर में किया गया है।

बिहार टीम से पुरुष वर्ग में कोच के रूप में रानू कुमार सिंह , रोहित राज, अजीत कुमार, हुसैन शेख तथा महिला वर्ग से कोच श्वेता कुमारी एवं टीम मैनेजर हारुन अंसारी बिहार सरकार के खेल विभाग के माध्यम से भेजा गया है। जिलाधिकारी व जिला प्रशासन सभी आला अधिकारियों की ओर से सभी खिलाड़ियों, टीम  प्रभारी आदि सभी को बधाई दी है।

Categories: खेल, जिला प्रशासन