ढोलबाजवा लक्ष्मीपुर पंचायत भवन में शिविर: किसानों की समस्याओं का समाधान जारी।

ढोलबाजवा लक्ष्मीपुर पंचायत भवन में शिविर: किसानों की समस्याओं का समाधान जारी।

इसराफिल अंसारी
बगहा। बगहा दो प्रखंड के ग्राम पंचायत ढोलबाजवा लक्ष्मीपुर पंचायत भवन में शनिवार को शिविर लगाकर किसानों से समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान हेतु आवेदन उक्त शिविर में लिया जा रहा है और समाधान हेतु संबंधित विभाग को हस्तगत कराया जाएगा। मुख्य रूप से दो दर्जन के करीब किसानों की यूरिया से संबंधित आवेदनों का तुरंत निष्पादन किया गया तथा संबंधित निबंधित दुकानदार को निर्देश दिया गया कि किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध कराना है। शिविर में कार्यपालक सहायक, किसान सलाहकार आदि अन्य कर्मी मौजूद रहे।वहीं पंचायत के मुखिया प्रमोद उरांव ने बताया कि पूर्व में भी कई बार शिविर लगाए गए। पंचायत के दर्जनों समस्याओं से संबंधित लोगों ने आवेदन दिए लेकिन इसका निष्पादन बहुत ही कम मात्रा में हुआ है। विभाग को प्राप्त कराए गए आवेदनों का जल्द निष्पादन होना चाहिए। शिविर में जाति, निवास, आय, जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों के बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
वर्तमान में लगाए जा रहे शिविरों में किसानो  को
खाद-बीज की भी जानकारी दी गई है। मौके पर  प्रतिनिधि रमेश यादव आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Categories: जनसंवाद