बगहा दो के सेमरा, चिउटाहा, सौराहा के किसान एकजुट, जिला प्रशासन से मांग – ‘हर दुकान पर भारी मात्रा में हो यूरिया उपलब्ध।

बगहा दो के सेमरा, चिउटाहा, सौराहा के किसान एकजुट, जिला प्रशासन से मांग – ‘हर दुकान पर भारी मात्रा में हो यूरिया उपलब्ध,माह में 500 बोरी युरिया की हो उपलब्धता



बगहा, इसराफील अंसारी

बगहा दो प्रखंड के सेमरा, चिउटाहा, सौराहा ,पैकवलिया मर्यादपूर नरवल बोरवल, भड़छी मिश्रौली हरनाटांड सीधांव सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने  खबर के माध्यम से जिला प्रशासन से एक स्वर में मांग की है कि रबी सीजन को देखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक अधिकृत उर्वरक दुकानदार और पैक्स गोदाम पर भारी मात्रा में यूरिया का स्टॉक उपलब्ध कराया जाए। किसानों का कहना है कि समय पर यूरिया मिलने से ही धान और गन्ने की फसल अच्छी होगी।किसानों की बड़ी मांग,हर दुकान पर स्टॉक सेमरा-चिउटाहा-सौराहा के किसानों ने कहा कि केवल बिस्कोमान भवन पर निर्भरता न रहे। प्रखंड के सभी पंचायतों के उर्वरक बिक्री केंद्रों, पैक्स गोदामों और अधिकृत दुकानों पर एक साथ भारी मात्रा में यूरिया भेजी जाए।समय पर वितरण,धान की रोपनी और गन्ने में छिड़काव का यह सबसे अहम समय है। किसान चाहते हैं कि अभी से पर्याप्त रैक लगाकर यूरिया का वितरण शुरू हो, ताकि उन्हें सुबह से लाइन में न लगना पड़े।
स्थायी समाधान बिहार प्रदेश ईंख काश्तकार संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि हर साल मांग बढ़ते ही यूरिया की कमी हो जाती है। इस बार पहले से तैयारी कर सभी दुकानों पर एडवांस स्टॉक सुनिश्चित किया जाए।क्यों जरूरी है कदम,
पिछले दिनों यूरिया आने की सूचना पर सैकड़ों किसान अहले सुबह से ही बगहा दो बिस्कोमान पहुंच गए थे। एक ही जगह भीड़ होने से वितरण में काफी परेशानी हुई। किसान चाहते हैं कि यदि हर गांव के नजदीकी दुकान पर स्टॉक रहेगा तो भीड़ भी नहीं लगेगी और सभी को समय पर खाद मिल जाएगा।प्रशासन का रुख,बगहा दो प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि रबी सीजन में किसानों की मांग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध कराने के लिए सभी दुकानदारों को खाद उठाव का निर्देश दे दिया गया है। उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक को क्षेत्र की दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।हाल में बगहा दो बिस्कोमान में  यूरिया उपलब्ध कराकर वितरण किया गया था। अब प्रशासन से मांग है कि इसी तरह प्रत्येक बिक्री केंद्र पर बड़ी खेप भेजी जाए।किसानों की अपील, सेमरा, चिउटाहा, सौराहा के किसानों ने जिलाधिकारी,एवं जिला कृषि अधिकारी पश्चिमी चंपारण से आग्रह किया है कि एक विशेष अभियान चलाकर प्रखंड के सभी लाइसेंसी दुकानदारों को लक्ष्य देकर यूरिया का उठाव कराएं। किसानों ने कहा कि प्रत्येक लाइसेंस धारी दुकानों को माह में करीब 500 बोरी यूरिया की यदि उपलब्धता कराई जाती है तो यूरिया की किल्लत दूर हो सकती है इससे न तो किसानों को दूर जाना पड़ेगा और न ही एक जगह भीड़ होगी।

Categories: कृषि कार्य