*आंखों की चिकित्सा में विश्वसनीयता का प्रतीक बनता जा रहा एच.एस लहान अस्पताल*

*मरीजों के लिए साफ वातावरण एक अच्छे आई हॉस्पिटल में ,सुविधाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक मशीनें, अनुभवी डाक्टर और मरीजों की सुविधा के लिए बेहतरीन बुनियादी ढांचा सुनिश्चित होनी चाहिए-डा. शरद हेमंत*
#Narayaninews.in डाॅ. अरविंद नाथ तिवारी
हमारी आँखें जीवन के सबसे अनमोल उपहारों में से एक हैं। यदि हम समय पर इनकी देखभाल और इलाज न करें, तो इस दृष्टि को खोने का जोखिम बना रहता है। यदि आप यह जानना चाह रहे हैं कि बिहार में सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद आंख नेत्र अस्पताल कहां है,तो जान लीजिए आज वर्तमान समय में मोतिहारी का एच एस लहान बन गया है ,जो हर प्रकार की आँखों की समस्याओं का विश्वस्तरीय इलाज करता है।यह अस्पताल नेपाल,बिहार और उत्तरप्रदेश की सीमा पर मोतिहारी टाउन हाल के पास और गायत्री शक्तिपीठ के बगल वाले रास्ता में मौंजूद है।चम्पारण, गोपालगंज, बीरगंज,वाल्मीकिनगर, हरनाटांड, मैनाटांड,मुजफ्फरपुर क्षेत्र का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी नेत्र अस्पताल हो गया है। अस्पताल के मुख्य संस्थापक नेत्र चिकित्सक डा. शरद हेमंत बताते हैं कि एक अच्छे आँख के अस्पताल (Eye Hospital) में व्यापक नेत्र देखभाल (Comprehensive Eye Care) के लिए अत्याधुनिक मशीनें, अनुभवी डॉक्टर और मरीजों की सुविधा के लिए बेहतरीन बुनियादी ढांचा होना चाहिए। मानकों के अनुसार, एक अच्छे आई हॉस्पिटल में निम्नलिखित सुविधाएं अनिवार्य हैं।पहला यह कि आउटपेशेंट विभाग (OPD) और निदान (Diagnostics)स्लिट लैंप (Slit Lamp): आंखों के आगे के हिस्से की विस्तृत जांच के लिए होना चाहिए, इसके आलावा ऑटोरेफ्रेक्टर (Autorefractor): दृष्टि दोष (Refractive Error) की जांच के लिए.टोनोमीटर (Tonometer): आंखों का दबाव मापने के लिए (ग्लूकोमा की जांच के लिए).फंडस कैमरा (Fundus Camera): रेटिना की तस्वीरें लेने के लिए.OCT (Optical Coherence Tomography): रेटिना की सूक्ष्म जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन.विजुअल फील्ड टेस्टिंग (Perimetry): ग्लूकोमा में दृष्टि के दायरे (Field of Vision) की जांच के लिए.A-Scan/IOL Master: मोतियाबिंद सर्जरी से पहले लेंस की शक्ति मापने के लिए होना चाहिए,दूसरा यह कि सर्जिकल सुविधाएं (OT)मॉड्यूलर ओटी (Modular Operating Theater): HEPA फिल्टर के साथ संक्रमण-मुक्त, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर.फेकोमशीन (Phaco Machine): मोतियाबिंद की लेजर/बिना टांके वाली सर्जरी के लिए.ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (Operating Microscope): सर्जरी के दौरान सूक्ष्म दृश्य के लिए.लेसिक लेजर (LASIK Laser): चश्मा हटाने की सर्जरी के लिए (वैकल्पिक, लेकिन उन्नत अस्पताल के लिए आवश्यक).विट्रेक्टोमी सिस्टम (Vitrectomy System): रेटिना सर्जरी के लिए चाहिए,तिसरा यह कि अन्य अनिवार्य सुविधाएं स्टेरलाइजेशन यूनिट (Sterilization Unit): उपकरणों को कीटाणुरहित रखने के लिए (Autoclave, ETO).इमरजेंसी सेवाएं (Emergency Care): आंख में चोट (Trauma) के इलाज के लिए 24/7 सुविधा.ऑप्टिकल शॉप (Optical Shop): चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस की सुविधा होनी चाहिए।

फार्मेसी (Pharmacy): आंखों की दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए.पेशेंट वार्ड (Inpatient Wards): सर्जरी के बाद आराम के लिए बेड मौजूद रहना चाहिए,चौथा यह कि मानवीय संसाधन और संरचनाअनुभवी नेत्र सर्जन में, मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया आदि के विशेषज्ञ होना चाहिए।प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrists): दृष्टि जांच के लिए.साफ-सफाई और आरामदेह प्रतीक्षा क्षेत्र (Waiting Area): मरीजों के लिए साफ वातावरण.एक अच्छे आई हॉस्पिटल में इन सुविधाओं के साथ-साथ यह सुनिश्चित होना चाहिए कि सभी मशीनें कैलिब्रेटेड (Calibrated) हों और संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के कड़े नियम अपनाए जाना चाहिए।एच एस लहान के संस्थापक डा.शरद हेमंत की पत्नी चर्म रोग विशेषज्ञ डा.मनीषा सिंह बताती हैं कि यहां पर आनेवाले मरीजों का उपचार एक ही क्षत के निचे है,यहां पर नेत्र समस्याओं का समग्र और विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध है,जैसे मोतियाबिंद सर्जरी — कम लागत वाली एस.आई.सी.एस सर्जरी से लेकर एडवांस्ड फेको सर्जरी तक, सभी विकल्प अत्यंत किफ़ायती दरों पर उपलब्ध हैं। मरीज़ प्रतिष्ठित भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय लेंस ब्रांडों से अपने लिए मोतियाबिंद लेंस के अनेक विकल्पों में से कोई एक उचित लेंस चुन सकते हैं। ग्लूकोमा उपचार — ग्लूकोमा की स्थिति के अनुसार दवा, लेज़र या सर्जरी द्वारा संपूर्ण इलाज और काउंसलिंग होती है।रेटिना उपचार — डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिनल टियर, रेटिनल डिटैचमेंट, मैक्यूलर होल्स जैसी जटिल समस्याओं के लिए अत्याधुनिक इलाज है। कॉर्निया उपचार — कॉर्निया से जुड़ी बीमारियों और चोटों के लिए विशेष इलाज होता है।भेंगापन उपचार — बच्चों और युवाओं के लिए नवीनतम उपकरणों से विज़न थेरेपी व भेंगापन सर्जरी मौजूद है।बाल नेत्र चिकित्सा अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा संचालित होता है।चश्मे का नंबर सुधार — सटीक और उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे आमतौर पर उसी दिन प्रदान किए जाते हैं ,प्रत्येक रोगी की ज़रूरत के अनुसार अन्य जटिल नेत्र सर्जिकल और देखभाल सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।