अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एम एल सी आफाक अहमद

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एम एल सी आफाक अहमद
बगहा। नरकटियागंज। इसराफील अंसारी
दिनांक 12 मई 2026 को साठी स्थित कटहरी के चम्पारण नर्सिंग कालेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एम एल सी आफाक अहमद शामिल होकर छात्र-छात्राओं एवं सभी नर्सिंग कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। एम एल सी श्री अहमद ने कहा कि नर्स हमारे समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। सभी नर्सिंग कर्मियों को इंटरनेशनल नर्सेज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद एम एल सी आफाक अहमद ने दिया, मौके पर चम्पारण एवं बिहार के विद्वान मौलाना अनीसुर रहमान कासमी आदि कालेज प्रबंधन के लोग एवं शिक्षक आदि मौजूद रहे।