3 मई को ई. निशांत कुमार के आगमन की तैयारी को लेकर बगहा के पूर्व सभापति आवास पर जदयू की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

बगहा।आज बगहा नगर स्थित मस्तान टोला पूर्व सभापति आवास परिसर में जदयू पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा निशांत कुमार जी के दो दिवसीय 3 एवं 4 मई चम्पारण के बगहा वाल्मीकि नगर दौरे को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय करना था।बैठक की अध्यक्षता पूर्व सभापति प्रतिनिधि फीरोज आलम ने किया। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी, जदयू नेता मोहम्मद गयासुद्दीन, मोहम्मद राशिद, वार्ड पार्षद मोबिन अंसारी, वार्ड पार्षद मो अबुलैस सहित जदयू के तमाम स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में निशांत कुमार के स्वागत,एवं अल्पसंख्यकों की उक्त मौके पर भागीदारी आदि को लेकर प्रचार-प्रसार को हेतु विस्तृत चर्चा की गई।वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार महतो के मार्ग दर्शन पर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि “निशांत कुमार जी का बगहा आगमन कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। हमें इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।”सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि निशांत कुमार जी के दौरे से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और युवाओं- अल्पसंख्यक समुदाय में पार्टी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।पूर्व सभापति प्रतिनिधि फीरोज आलम ने आश्वस्त किया कि बगहा नगर की जनता पूरे उत्साह से निशांत कुमार जी का स्वागत करेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत और वार्ड स्तर पर टीम गठित कर गाँव गाँव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तय्यब ,मोहम्मद परवेज, मोहम्मद साबिर अली, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद आजम, मोहम्मद जहीर कुरैशी, महमुद् राईन, मोहम्मद अब्दुल गफ्फार अली ,एवं अन्य जदयू नेता मौजूद रहे।