सेमरा थाना पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, कई वाहनों के कटे चालान

*सेमरा थाना पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, कई वाहनों के कटे चालान* 
बगहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना पुलिस ने शनिवार को मरजादपुर स्थित दोन नहर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। एसआई अरविंद तिवारी के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे।  जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की डिक्की, आरसी बुक, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।  एसआई अरविंद तिवारी ने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी जरूरी कागजात साथ रखना अनिवार्य है। उन्होंने दोपहिया चालकों से हेलमेट और चारपहिया चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की, ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Categories: कार्रवाई