श्याम बने बैकुंठ धाम गौरी शंकर मंदिर के कोषाध्यक्ष

*श्याम बने बैकुंठ धाम गौरी शंकर मंदिर के  कोषाध्यक्ष*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव पीठाधीश्वर विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह उर्फ स्वामी श्यामा नंद जी महाराज को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष (प्रोफेसर) रणवीर नंदन ने पटना से सटे खुसरूपुर,(बैकटपुर) स्थित प्राचीन ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर न्यास का कोषाध्यक्ष बनाया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने  ज्ञापक 93 दिनांक 17 अप्रैल 2026 के तहत इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
      गौर तलब है कि पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी इस न्यास के पदेन अध्यक्ष है और प्रसिद्ध समाजसेवी राजाराम सिंह न्यास के सचिव है। कोषाध्यक्ष श्री श्याम ने आज न्यास के पदेन अध्यक्ष और पटना सिटी के एसडीओ सत्यम सहाय से मिलकर उन्हे बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का आदेश पत्र समर्पित किया। एसडीओ श्री सहाय ने कोष संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री श्याम ने बताया कि पदेन अध्यक्ष ने मंदिर के न्यास की कोष के ऑडिट का भी आदेश जारी कर दिया है।
    श्री श्याम इसके पूर्व पटना सिटी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर के सचिव और अगम कुआं स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के न्यास के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
     श्री श्याम ने कोषाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार बंदन किया है।
       देश के 51 शक्ति पीठ में से एक बड़ी पटन देवी के महंत श्री विजय शंकर गिरी, अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद जी गिरी, जे पी लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ए के पाठक, श्री महाकाल भैरव अखाड़ा सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोलंकी, दिव्य रश्मि पत्रिका के संपादक राकेश मिश्र, अखिल भारतीय सनातन धर्म जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, त्रिदंडी स्वामी सेवा आश्रम (बक्सर )के पीठाधीश्वरआचार्य धर्मेंद्र तिवारी, सुनामी टाइम्स पत्रिका के प्रधान संपादक अजय दुबे, बिहार प्रदेश सनातनी संघ के अध्यक्ष शंकर मिश्रा ( वाराणसी) प्रसिद्ध  महामंडलेश्वर आचार्य ललितानंद जी महाराज (हरिद्वार )अखिल भारतीय संत समिति बिहार के संगठन मंत्री तुलसीदास गोस्वामी ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए श्री श्याम को बधाई दिया है। अंतरराष्ट्रीय संत बौधिक मंच के प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी, अनमोल कुमार ने भी श्याम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Categories: धर्म क्षेत्र