बाबा हरिहरनाथ के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी सपरिवार

*बाबा हरिहरनाथ के दरबार में हाजरी  लगाने  पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी सपरिवार*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना।बाबा हरिहरनाथ धाम के दरबार में हाजरी लगाने शुक्रवार को परिवार जनों के साथ पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी!जहां बिहार की तरक्की व चौमुखी विकास को लेकर बाबा हरिहरनाथ धाम सोनपुर से प्रार्थना किया गया।सीएम सम्राट चौधरी के सबसे करीबी ज्योतिष आचार्य पीके युग ने बताया कि लगातार कई वर्षों से वे सीएम सम्राट चौधरी के कुंडली को लेकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के सीएम बनने से पहले ही लगातार बाबा हरिहरनाथ धाम सोनपुर के दरबार में हाजरी लगाने की सलाह सीएम सम्राट चौधरी को दिया था। उन्होंने बिहार के सम्राट बनने में बाबा हरिहरनाथ की असीम कृपा होने की बात कही।पीके युग ने बताया कि बिहार के डिप्टी सीएम बनने से पहले ही लगातार सीएम सम्राट चौधरी बाबा हरिहरनाथ धाम सोनपुर के दरबार में प्रार्थना करते रहे हैं।वे शुक्रवार को परिवार जनों के साथ बाबा के दर्शन कर बिहार की समृद्धि व चौमुखी विकास के लिए प्रार्थना की है।जहां शुक्रवार को बाबा हरिहरनाथ धाम सोनपुर के पुजारी बमबम बाबा द्वारा
परिवार जनों समेत सीएम सम्राट चौधरी को विधिवत पूजा संपन्न कराया गया।

Categories: धर्म क्षेत्र