परशुराम जन्मोत्सव शोभा और क्लश यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा

*परशुराम जन्मोत्सव शोभा और क्लश यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा*


मोकामा । परशुराम जन्मोत्सव सह राजकीय मेला में निकाले गए विशाल शोभा यात्रा और क्लश यात्रा में पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा। उन्होंने सबसे पहले रथयात्रा में रथ पर सवार भगवान परशुराम के चैतन्य रूप को माल्यार्पण कर शोभा यात्रा और क्लश यात्रा के श्रद्धालुओं पर पुष्प अर्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम  भगवान बिष्णु के छठे अवतार है और इनके गुरु भगवान शिव थे, जिन्होंने पृथ्वी से अन्याय और अत्याचार को खत्म करने के लिए परशुराम को फरसा भेट किया ।
ढोल – नगाड़े के साथ विजय कुमार सिन्हा का स्वागत – अभिनन्दन भी किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था किया गया। सारा शहर परशुराम के जयकारे से गुंज उठा।

Categories: धर्म क्षेत्र