पशु शल्य चिकित्सालय ने पशु बांझपन शिविर लगाकर ,ईलाज किया

बगहा। चंडी स्थान वार्ड नंबर 34 में पशु शल्य चिकित्सालय द्वारा पशु बांझपन शिविर लगाया गया जिसमें बांझपन संबंधी जानकारी और उसके उपचार का उपाय बताया गया । साथ ही कई पशुओं का उपचार भी किया गया ,साथ ही कई प्रकार के बीमारियों का दवा वितरित किया गया ,जैसे हिमालय बत्तीसा,मिनरल मिक्सर, कीड़ी की दवा, टिक की दवा और भी कई बीमारियों का इलाज किया गया।जिसमें बगहा पशु शल्य चिकित्सक डा.संजय कुमार, चौतरवा के डा.अजय कुमार चौधरी, एम्बुलेंस के डाक्टर मो. महताब आलम डाटा ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी,एवं एंबुलेंस के कर्मचारी विनोद कुमार झा, अभय पाण्डेय उपस्थित थे।

Categories: स्वास्थ्य