अच्छा लगता है : अकेलापन

*अच्छा लगता है : अकेलापन*

अच्छा लगता है,
महीने के अंतिम दिनों में अकेले बैठकर,
अपने बीते हुए पलों को याद करना …

कभी-कभी बीते पल भी सबसे ज़्यादा सुकून देते हैं,
यादों में खो जाना भी एक तरह की शांति है …

कुछ पल…
बस दिल में ही अच्छे लगते हैं …

अच्छा लगता है,
जब ज़िंदगी थोड़ी देर के लिए,
पीछे मुड़कर देखती है …

यादें भी क्या कमाल की होती हैं,
दर्द भी देती हैं और सुकून भी ..

अच्छा लगता है कुछ पल
अकेले बैठकर !!!
*रचना – अनमोल कुमार*

Categories: आलेख