संगीता चतुर्वेदी बनी राष्ट्रीय महामंत्री

*संगीता चतुर्वेदी बनी राष्ट्रीय महामंत्री*           
         
  *देश में हिंदुत्व की अलख जगाकर भगवा लहराऊंगी – संगीता*         

रिपोर्ट अनमोल कुमार
        
अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेंद्र मोदी विचार मंच कार्यालय बैहर में श्रीमती संगीता चतुर्वेदी का अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नरेन्द्र मोदी विचार मंच के संरक्षक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने मणि माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच आदि शक्ति सेना का राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अपनी नियुक्ति पर श्रीमती संगीता चतुर्वेदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज जी के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है। उसका मै जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए देश में संगठन को मजबूत बनाकर पूरे देश में हिंदुत्व की अलख जगाकर भगवा लहराऊंगी। संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए 1 मई को नर्मदा परिक्रमा में मै अपनी बहनों के साथ उपस्थित रहकर मां नर्मदे जी की परिक्रमा करूंगी। श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि जब जब मुझे संगठन की ओर से निर्देश मिलेगा मै उसका पालन करूंगी और जरूरत पड़ी तो मैं भगवा भी धारण करुंगी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पण्डित निरंजन शर्मा, बैहर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के जिलाध्यक्ष मेहतलाल कटरे उपस्थित रहे। अंतरर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच, बिहार प्रदेश के सचिव सह मीडिया प्रभारी, अनमोल कुमार ने संगीता चतुर्वेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी और इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरी को साधुवाद दिया।

Categories: संगठन