राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती के अवसर पर बढ़ई समाज की एकजुटता के लिए बैठक हुई


*बैठक के दौरान समाज के लोगों को संगठित रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने पर बल दिया गया।*

#Narayaninews.in डाॅ. अरविंद नाथ तिवारी।


बगहा।बगहा स्थित आरती होटल के सभागार में मंगलवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती के अवसर पर बढ़ई समाज की एकजुटता को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ  पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता शिव सागर शर्मा, केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के प्रोफेसर अमिताभ रंजन शर्मा, पूर्व सैनिक सह अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा अरेराज, अधिवक्ता मोतिहारी सह उप सभापति सुगौली विकाश कुमार शर्मा, नेशनल न्यूज के पत्रकार सह बढ़ई महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा देवरिया, नारी शक्ति सोशल वर्कर ममता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसका मंच संचालन समाजसेवी सह शिक्षक रमेश शर्मा ने किया। तत्पश्चात सभी आगंतुकों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।बैठक के दौरान समाज के लोगों को संगठित रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मौजूदा वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक विकास की गति धीमी रहेगी। इसलिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। इस अवसर पर समाज के कई बुद्धिजीवी, युवा एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहें, जिन्होंने एकजुटता के महत्व पर अपने अपने कई विचार रखे जिन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपने हक और पहचान के प्रति जागरूक बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में ज्ञानी जैल सिंह की 110 वी जयंती पर केक काटकर हर्षौलश के साथ खुशीया मनाया गया। वही कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित बढ़ई समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन  शिक्षक घनश्याम शर्मा एवं बिजेंद्र शर्मा, पत्रकार विजय कुमार शर्मा प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में किया गया।इस मौके पर जनक शर्मा, राजू शर्मा, शतीश रंजन शर्मा, बिपुल शर्मा, बलराम शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुबोध शर्मा, जमादार शर्मा, मोहन शर्मा, सुनिल शर्मा, रामेश्वर शर्मा, अर्जुन शर्मा, विगन शर्मा, बालकिशोर शर्मा, अमर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मोहन शर्मा, इत्यादि दूर दराज से पहुंचे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहें।

Categories: संगठन