भारत विकास परिषद तथागत शाखा के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ



पडरौना। भारत विकास परिषद तथागत शाखा के नव नियुक्त पदाधिकारियो ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद  विजय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक  मनीष कुमार जायसवाल जिला प्रचारक अभय  रहे।अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिलीप गुप्ता व संचालन  शैलेन्द्र दत्त शुक्ला ने किया। आभार  मनोज शर्मा सारस्वत ने जताया।स्वागत अध्यक्ष प्रदीप चाहड़िया,सचिव विपिन मल्ल ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री दुबे व विधायक श्री जायसवाल ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा जैसे समाजिक कार्यों में बेहतर कार्य करने के साथ ही भारतीय संस्कृति सभ्यता से युवाओं को राष्ट्र चेतना के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।


परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार गुप्ता ने तथागत शाखा अध्यक्ष प्रदीप चाहड़िया, सचिव विपिन मल्ल, कोषाध्यक्ष राधा रमण गाड़िया, उपाध्यक्ष सेवा संजय बंका, उपाध्यक्ष संस्कार शैलेंद्र दत्त शुक्ला, , उपाध्यक्ष पर्यावरण मनोज शर्मा सारस्वत, महिला संयोजिका  दीपाली श्रीवास्तव, सहयोगी ,  रश्मि श्रीवास्तव ,  विनीता गुप्ता,डॉ सुनीता पांडेय, सह सचिव आलोक अग्रवाल, संजय मारोदिया, संगठन सचिव डॉ निरेन पांडेय, प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो दुर्गा दयाल तिवारी, समूह गान  राम प्रसाद,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन मार्कंडेय गौतम, चिकित्सा कैम्प प्रमुख डॉ संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ आर के गुप्ता, रक्तदान शिविर डॉ संतोष यादव, हरेंद्र कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार उपाध्याय खेल कूद व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमोद गुप्ता,प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण आलोक गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

डॉ गुप्ता ने तथागत शाखा के कार्य की प्रशंसा किया।इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार गौतम, डॉ अरविंद नाथ तिवारी , डॉ देव शरण सिंह,शत्रुघ्न शाही , अखिलेश गोयल,सचिन चौरसिया, गोरख राय,जगदम्बा प्रसाद अग्रवाल, अजय सराफ,लाल बाबू गुप्ता सौरव वर्मा, मुकेश नाथ तिवारी, अजय गुप्ता हीरो, अश्वनी पाण्डेय,आलोक श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया, अमित वर्मा, दिनेश तिवारी,नीरज बंका,अंकित सराफ, सचिन मधेसिया,उमेश चंद सहित भारत विकास परिषद के सदस्य नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Categories: संगठन