संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर 21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

बगहा।21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा द्वारा कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा के नेतृत्व में संविधान दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय तथा सभी अधीनस्थ सीमा चौकियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई,जिसमें अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारत के संविधान की मूल भावना—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को दैनिक कर्तव्यों में आत्मसात करने का संकल्प दोहराया गया।कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय का मार्गदर्शक है और सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों के अनुरूप ही राष्ट्र सेवा का निर्वहन करना चाहिए।इसके अतिरिक्त विभिन्न चौकियों में जागरूकता कार्यक्रम, विचार-गोष्ठी एवं सूचना-सत्र आयोजित किए गए, जिनमें जवानों को संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।