65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया ने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया


65 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया ने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया।
बगहा। 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत पच्चीस ग्रामीण महिला के लिए एक माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण विगत 15 दिसम्बर से 13 जनवरी तक ग्राम गोवर्धना के सामुदायिक भवन के प्रांगण में चला,जिसमें ग्राम गोवर्धना, मंचंगवा और घोड़ाघाट से चयनित 25 सीमावर्ती महिला सम्मलित हुई । प्रशिक्षण थारू कला एवं प्रशिक्षण संस्थान हरनाटांड द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर वाहिनी के उप कमांडेंट नीलकांत, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया ने समापन समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत एवं अभिवादन किया और सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के बारे में प्रतिक्रिया ली, जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया एवं थारू कला एवं प्रशिक्षण संस्थान हरनाटांड का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वाहिनी के उप कमांडेंट ने कहा कि 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ विकास एवं जनकल्याण की दिशा में सशस्त्र सीमा बल के सतत प्रयासों का प्रतीक है ताकि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।
इसके साथ ही 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया द्वारा ग्राम गोवर्धना में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर और निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद स्थानीय नागरिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण किया, साथ ही पशु चिकित्सक द्वारा जरूरतमंद स्थानीय पशुपालकों के पशुओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नीलकांत, उप कमांडेंट, 65 वाहिनी एसएसबी, शुभम नीरज, थारू कला एवं संस्कृति प्रशिक्षण संस्थान हरनाटांड, रमेश चौधरी मुखिया गोवर्धना मंचंगवा पंचायत, गोपाल देव नाथ, सरपंच मंचंगवा पंचायत, श्री मुनिश प्रसाद सरपंच बगही सुखवानी पंचायत, डॉ. मिथलेश कुमार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, डॉ एच. शाहिद, चिकित्सा अधिकारी पीएचसी बखरी बाजार, डॉ अरुण पशु चिकित्सा अधिकारी बखरी बाजार, रुपिन यादव सहायक कमांडेंट, स्थानीय ग्रामीण तथा सशस्त्र सीमा बल 65 वाहिनी के बलकर्मी उपस्थित थे।