65वी वाहिनी एसएसबी बगहा द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सुअवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बगहा। 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया बगहा के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में   ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सबसे पहले उपस्थित जनसमूह द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दी तथा वाहिनी के कार्मिकों और बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं द्वारा देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कमांडेंट महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।इसी कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी के अधिकारी गण अधीनस्थ अधिकारी,बल कार्मिक,बिहार पुलिस के प्रशिक्षु,मीडिया कर्मी,शिक्षक गण,छात्र छात्राओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Categories: SSB