विधायक राम सिंह की जीत में वाराणसी की भाजपा महिला मोर्चा नेत्री ऋचा सिंह की प्रचार की रही भूमिका ।

भाष्कर दिवाकर
बगहा। वाराणसी की भाजपा महिला मोर्चा नेत्री रिचा सिंह के नेतृत्व मे बगहा में राम सिंह के समर्थन में प्रचार किया गया।अब जीत पर जश्न मनाया गया।बगहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह की जीत से वाराणसी में खुशी की लहर दौड़ गई।वाराणसी की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं रिचा सिंह के नेतृत्व मे चुनाव प्रचार के दौरान बगहा पहुंचकर घर-घर जाकर महिलाओं से वोट मांगे थे।उनकी मेहनत रंग लाई और राम सिंह की शानदार जीत हुई।जीत की सूचना मिलते ही वाराणसी में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।राम सिंह के समर्थन में किए गए प्रचार अभियान की चर्चा अब वाराणसी से लेकर बगहा तक जोरों पर है।