बगहा और वाल्मीकिनगर विधानसभा में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ



अरविंद नाथ तिवारी
बगहा।बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दुसरे चरण के चुनाव में बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बगहा और वाल्मीकिनगर विधान सभा चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव होने का समाचार मिला है। पुलिस अधीक्षक बगहा और अनुमंडल पदाधिकारी बगहा द्वारा आज पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने जानकरी देते हुए बताया कि निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उत्तरप्रदेश एवं नेपाल सीमा क्षेत्र का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने हेतु सतर्क एवं मुस्तैद रहें ।ग्रामीणों के अनुसार वाल्मीकिनगर विधान सभा के गनौली,जरार,बैरिया में शांतिपूर्ण वातावरण में लोगों ने मतदान किया है।जानकारी हो कि उक्त जगह नक्सलवाद से पहले यह प्रभावित था,अब बंदूक के गोली के जगह पर लोग वैलेट से लोकतंत्र को मजबूत कर रहें हैं।वहीं बगहा विधानसभा में छत्रौल के बूथ संख्या 191 पर दिन में साढे दस बजे ईवीएम मशीन खराब होने से आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा। बगहा नगर के बूथ संख्या 102 और सेमरा के बूथ संख्या148 पर मतदान करने के लिए महिलाओं की लम्बी कतार दिखाई पडी। जिला प्रशासन के मुताबिक वाल्मीकिनगर विधान सभा में3बजे तक65.86प्रतिशत और बगहा विधान सभा में63.76प्रतिशत और 5बजे तक69.65मतदान हुआ है,जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है।