मानवीय संवेदना: दिव्यांग महिला को मतदान केन्द्र तक पुलिस ने सुरक्षित रूप से पहुंचायी मतदान करने के लिए
मानवीय संवेदना: दिव्यांग महिला को मतदान केन्द्र तक पुलिस ने सुरक्षित रूप से पहुंचायी मतदान करने के लिए ।

बगहा।बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के तहत मंगलवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देश के आलोक में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दिव्यांग महिला मतदाता को सहयोगपूर्क मतदान कराने में सहायता प्रदान की गई।एसपी ने बताया कि पुलिस बल के कर्मियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिव्यांग महिला को मतदान केन्द्र तक पहुंचाया और सुरक्षित रूप से मतदान करने में मदद की। इस कार्य से बगहा पुलिस द्वारा मतदाता सहायता एवं सुगम मतदान की दिशा में प्रशंसनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक मतदाता,विशेषकर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं को निर्भय और सुगमता से मतदान करने का अवसर प्राप्त हो।