बगहा विधानसभा:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने रोड शो में एनडीए प्रत्याशी को वोट करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब


बगहा। बगहा विधानसभा क्षेत्र संख्या 04 सीट पर चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री स्मृति सिन्हा बगहा पहुंचे।जहां एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला और बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे, उत्तर प्रदेश के खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी राम सिंह समेत तमाम नेतागण,समर्थकगण मौजूद रहें।समाचार के मुताबिक 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने शानदार रोड शो किया। रोड शो में शामिल मोटरसाईकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में समर्थकों ने भगवा झंडों और पोस्टरों के साथ “फिर एक बार मोदी सरकार” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाते दिखे। यह रोड शो बगहा-02 नगर के मलखौली से बगहा एक बाजार होते हुए इंग्लिशिया चौक के लिए प्रस्थान किया।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों किनारे लोगों का भीड़ उमड़ रहा और समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और बगहा विधानसभा के प्रत्याशी राम सिंह का भव्य स्वागत किया।इस बार फिर से भाजपा प्रत्याशी के रूप मे राम सिंह मैदान मे है।रोड शो के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना से काम कर रही है।केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।उन्होंने जनता से क्षेत्र के विकास और सुशासन के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि बगहा की जन-जन से मिले इस विशाल आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। यह विश्वास एनडीए के विकसित बिहार के संकल्प को और मजबूत करता है।

Categories: निर्वाचन