सेमरा पंचायत के मुखिया के अध्यक्षता में जी,पी,पी,एफ टी फोरम के गठन के संबंध में एक बैठक आयोजित

जिला स्तरीय टीम पिरामल फाऊंडेशन एवं जनप्रतिनिधियों आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत के कर्मियों के साथ बैठक संपन्न
बगहा, 2 सितंबर ,मंगलवार।आज सोमवार को बगहा दो प्रखंड के ग्राम पंचायत राज सेमरा कटकुइया के पंचायत भवन परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जीपीपीएसटी फोरम के गठन के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। जिला स्तरीय टीम के द्वारा उपस्थित सभी विभागों के कर्मियों कर्मचारियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान आशा फैसिलिटेटर, एएनएम ,आंगनबाड़ी सेविकाओं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों कृषि सलाहकार,स्वच्छता पर्यवेक्षक, एवं सफाई कर्मियोंआदि सभी विभागों के कर्मियों ने अपने विभाग के बारे में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय टीम ने उपस्थित सभी विभाग के कर्मियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागों के कर्मियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा जनहित में जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एवं उनको सरकारी लाभ दिलाने का यदि हम सभी प्रयास करें तो शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं ,बीमारी से ग्रसित बीमार लोगों, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ, एवं अन्य सभी प्रकार के लाभ जरूरतमंदों को मुहैया कराई जा सकती है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पंचायत के मुखिया कुमारी हेमंती पासवान ने जिला स्तरीय टीम एवं उपस्थित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस विभाग के भी कर्मियों को हमारी आवश्यकता है मैं सदैव तत्पर हूं ।जहां मेरी आवश्यकता हो मैं पंचायत की जनता कि सेवा के लिए उपस्थित हूं। वहीं उन्होंने कहा कि जहां पर जो भी समस्याएं हैं उन तमाम समस्याओं का मैं समाधान के लिए तत्पर हूं मेरा प्रयास है कि सेमरा कटकुइया पंचायत विकसित पंचायत बन सके, पंचायत में सभी प्रकार की सेवाएं जनता को पंचायत में ही मिल सके ,इस पर भी मेरा प्रयास जारी है। मौके पर पंचायत सचिव अमरजीत मौआर, जिला स्तरीय टीम के दिव्यांग श्रीवास्तव, अब्दुल्लाह अंसारी, योगिता राउत संजू गुप्ता सभी पिरामल फाऊंडेशन, उप सरपंच, मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार ,सभी वार्ड सदस्य ,आशा कार्यकर्ता ,सेविका सफाई कर्मी स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।