वाल्मीकिनगर सांसद की पहल पर नयागांव रामपुर पंचायत के नितीशनगर में जलजमाव से मुक्ति के लिए मनरेगा से मिट्टी भराई कार्य शुरू।

वाल्मीकिनगर सांसद की पहल पर नयागांव रामपुर पंचायत के नितीशनगर में जलजमाव से मुक्ति के लिए मनरेगा से मिट्टी भराई कार्य शुरू।

वाल्मीकीनगर सांसद ने स्थानीय बीडीओ के साथ स्थल का किया निरीक्षण।

  बगहा।वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार की पहल पर  प्रखंड बगहा दो अंतर्गत नयागांव रामपुर पंचायत के नीतीशनगर में जलजमाव से मुक्ति के लिए मनरेगा से मिट्टी भराई का काम शुरू कराया गया।सांसद सुनील कुमार ने शनिवार को बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।मनरेगा से मिट्टी भराई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
मौके पर मनरेगा के कनीय अभियंता भी मौजूद रहे।इस दौरान बीडीओ ने मनरेगा कनीय अभियंता को मिट्टी भराई कार्य को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।आपको बता दें कि सांसद श्री कुमार की पहल पर पिछले दिनो एसडीएम ने भी पदाधिकारियों के साथ स्थल का मुआयना किया था।इस दौरान पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह,जदयू नेता राकेश सिंह,उमाशंकर पटेल,प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार यादव,विनोद उरांव,रमेश राम,जोगिंदर सहनी,राजेन्द्र कुशवाहा और वार्ड सदस्य जीतेन्द्र चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Categories: ग्राम पंचायत, विकास कार्य