चंदरपुर-रतवल ग्राम कचहरी में ऑन द स्पॉट दो मामलों की किया गया निपटारा

चंदरपुर-रतवल ग्राम कचहरी में ऑन द स्पॉट दो मामलों की किया गया निपटारा

ग्राम कचहरी में नित्य दिन होती है, विभिन्न मामलों की सुनवाई – सरपंच


बगहा।प्रखंड बगहा एक के चंदरपुर रतवल पंचायत में शुक्रवार को ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम कचहरी में चार भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें दो मामलों की ऑन द स्पॉट सरपंच दिवाकर पाठक ने निष्पादन किया।सरपंच दिवाकर पाठक ने बताया कि ग्राम कचहरी में 4 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें से 2 मामलो का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। शेष  मामलों की निष्पादन अगले जनता दरबार के दौरान किया जायेगा।सरपंच ने बताया ग्राम कचहरी में जमीनी विवाद को लेकर फरियादी पहुंचे हुये थे, जिनका सुलह समझौता आपसी सहमति से कराया गया। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन अनेकों मामलों का निष्पादन किया जाता हैं।वही ग्राम कचहरी के मौके पर सरपंच दिवाकर पाठक, उप सरपंच भरत साह, न्याय मित्र कुमार अतुल रंजन, पंच कुंदन शुक्ला, पंच पति बृजलाल यादव के साथ दर्जनों की संख्या में फरियादी उपस्थित थे।

Categories: ग्राम पंचायत