एस-ड्राइव अभियान:एसपी बगहा द्वारा रामनगर थाना का किया गया औचक निरीक्षण।

एस-ड्राइव अभियान:एसपी बगहा द्वारा रामनगर थाना का किया गया औचक निरीक्षण।


बगहा।पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना के द्वारा शनिवार को एस-ड्राइव अभियान रखा गया। उक्त आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया तथा लंबित कांडों में गिरफ्तारी करने हेतु टीम बनाकर, अपर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान, एसपी ने रामनगर थाना के लंबित मामलों की समीक्षा की और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अपर थानाध्यक्ष एवं  पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्रों में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी ने रामनगर थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका समय पर निराकरण करने का भी निर्देश दिया।एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को बनाये रखने के लिए रामनगर थाना क्षेत्र के सभी मार्गों पर दिन और रात्रि में नियमित पेट्रोलिंग गश्ती पर विशेष रूप से एहतियात बरतने का अपर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने अपर थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया।एसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Categories: अनुसंधान