महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 138वीं जयंती मनाई गई।



गयाजी /डॉ अनमोल कुमार।महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 138वीं जयंती गया के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना ने की।
सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उनके महान व्यक्तित्व, कृतित्व एवं देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने देश की आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। भारतीय शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव रखने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों, आदर्शों और बताए गए मार्ग पर चलकर शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे को मजबूत करें।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, राम प्रमोद सिंह, मदीना खातून, युगल किशोर सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, अर्जुन गुप्ता, परशुराम सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद ताजउद्दीन, शिवनाथ प्रसाद, मोहम्मद शहवांग, अब्दुल मनन खान, शमी अहमद, आनंद कुमार, हसन रजा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे और मौलाना आज़ाद के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसकी जानकारी अशोक भारती ने दी।

Categories: Uncategorized