नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

बगहा। पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मधुसूदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 20 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे एक महिला ने धनहा थाना में आवेदन देकर मधुसूदन वर्मा पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने धनहा थाना कांड संख्या 380/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
Categories: अपराध