गोलीकांड के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों का भैरोगंज थाना पर धरना


बगहा।बगहा पुलिस जिला भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका गांव के समीप दो सितंबर को हुए गोलीकांड के मामले में अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराड ग्रामीणों ने घटना के करीब 34 दिन बाद सोमवार को भैरोगंज थाना पहुंचकर थाना गेट के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया है।ग्रामीणों ने गोलीकांड में घायल उपमुखिया अशोक दास और वार्ड प्रतिनिधि राधेश्याम राम को न्याय दिलाने तथा घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है.ग्रामीणों के अनुसार, दो सितंबर को कपरधिका गांव के समीप हुए गोलीकांड में उपमुखिया अशोक दास और वार्ड प्रतिनिधि राधेश्याम राम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे।घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैरोगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद दास और उनके चालक संदीप यादव को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।धरना के दौरान लोगों ने घायल उपमुखिया और वार्ड प्रतिनिधि को न्याय दिलाने तथा गोलीकांड में शामिल सभी आरोपितों नको गिरफ्तार करने की गांग की।धरने की सूचना मिलने के बाद बगहा पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार ने घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 10 दिनों का समय मांगा और कहा कि पुलिस  आवश्यक कार्रवाई कर रही है और साथ ही घायल पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Categories: अपराध