एसएसबीकी शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन


बगहा।एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज मंगलवार को 21वीं वाहिनी मुख्यालय, मंगलपुर बगहा परिसर में विद्युत आपूर्ति 125 KVA रूफ टॉप सोलर प्लांट का लोकार्पण व सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व बीस अगस्त को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा द्वारा आयोजित सोलर लोन मेले में भी वाहिनी के कार्मिकों को कमांडेंट के मार्गदर्शन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था एवं सुविधा प्रदान की गई थी।इस कार्यक्रम में वाहिनी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा के अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मेले के दौरान कार्मिकों को रूफटॉप सोलर सिस्टम हेतु उपलब्ध सस्ते लोन, सरकारी सब्सिडी तथा पीएम सूर्य घर योजना के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि यह पहल जवानों को न केवल बिजली बिल में बचत दिलाएगी, बल्कि उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी सहायक होगी। उन्होंने सभी कार्मिकों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्युत विभाग के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Categories: SSB