रेवहिया रेता में 114 कटाव पीड़ितों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण


बगहा। मंगलवार को चांदनी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा के द्वारा मधुबनी अंचल अंतर्गत चिउरही पंचायत के रेवहिया रेता में बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित 114 पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। पॉलीथिन शीट मिलने से प्रभावित परिवारों को बरसात के दौरान अस्थायी रूप से अपने सामान एवं रहने की जगह को सुरक्षित रखने में राहत मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीओ चांदनी कुमारी ने कटाव प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यकतानुसार राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबनी, अंचल अधिकारी मधुबनी, जिला परिषद सदस्य मधुबनी जितेंद्र गुप्ता, स्थानीय मुखिया विजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा राहत सामग्री के वितरण से कटाव पीड़ितों में संतोष देखा गया।

Categories: prshashan, कटाव पीड़ित