स्वतंत्रता दिवस

*स्वतंत्रता दिवस*

रचना – *डॉ अनमोल कुमार*


15 अगस्त का सूरज निकला, 
आज़ादी की किरणें लाया। 
लाल किले पर तिरंगा लहराया, 
हर दिल में जोश जगाया।

लाखों शहीदों का बलिदान, 
रंग लाया कुर्बानी का। 
आजाद हैं हम, आजाद है मन, 
गर्व है अपने हिन्दुस्तानी का।

चलो मिलकर शपथ लें आज, 
देश को आगे बढ़ाएंगे। 
एकता, अखंडता की डोर से, 
भारत को और सजाएंगे।

*जय हिन्द, वंदे मातरम्*

Categories: 15अगस्त