नगर निगम बेतिया में विकास योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित

#Narayaninews.in        डाॅ.अरविंद नाथ तिवारी


बेतिया।नगर निगम बेतिया क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रण सूचना जारी की है। इसके तहत शहर के प्रमुख पार्कों के जीर्णोद्धार, सम्राट अशोक भवन के जीर्णोद्धार के साथ-साथ विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण जैसे कार्य कराए जाने हैं।
इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नगर निगम बेतिया द्वारा योग्य एवं अनुभवी संवेदकों से eproc2 ऑनलाइन माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए ऑनलाइन ई-टेंडरिंग व्यवस्था अपनाई है।
इच्छुक एवं पात्र संवेदक निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से अपनी निविदा जमा कर सकते हैं। नगर निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य संवेदकों से निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि शहर में प्रस्तावित विकास योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वयन हो सके।
इन योजनाओं के पूरा होने से बेतिया शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ पार्कों, सार्वजनिक भवनों, सड़कों और नालियों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाना है।

Categories: नगर निगम बेतिया