सशस्त्र सीमा बल ने नेपाली दो सौ नागरिकों पर प्राथमिकी 21वी दर्ज कराई

*सशस्त्र सीमा बल ने नेपाली दो सौ नागरिकों पर प्राथमिकी 21वी दर्ज कराई*
*भीड़ ने यथास्थिति रेखा का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर एसएसबी की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया*
वाल्मीकिनगर।भारत-नेपाल सीमा स्थित भारतीय सुस्ता क्षेत्र के भीतर में मिट्टी का बांध बनाने को लेकर हुए विवाद के मामले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 200 अज्ञात नेपाली नागरिकों पर वाल्मीकिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।इन पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। एसएसबी ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और पथराव करने का भी आरोप लगाया है।एसएसबी की 21वीं वाहिनी की रमपुरवा सीमा चौकी पर तैनात सहायक सेनानायक अवधेश कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि बीते रविवार को उप कमांडेंट विशाल कुमार जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सूचना संकलन और नियमित गश्ती के लिए निकले हुए थे।इसी दौरान विवादित सुस्ता से सटे भारतीय क्षेत्र में पाकड़ के पेड़ के समीप नेपाली नागरिकों को भारतीय सीमा की ओर मिट्टी का बांध बना रहे थे,जबकि 31 जुलाई को संयुक्त गश्ती के दौरान नेपाल एपीएफ के एसपी और एसएसबी की 21 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट के बीच यथास्थिति बनाये रखने पर सहमति बनी थी।
इसके तहत यथास्थिति रेखा के नजदीक किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने की बात तय हुई थी।करीब 150 से 200 लोग यथा स्थिति रेखा के पास जमी हुई भीड़ ने एसएसबी जवानों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।भीड़ के पास लाठी और पत्थर भी मौजूद था ,यह हालात देखते हुए एसएसबी की टीम भारतीय सीमा में स्थित सेमल के पेड़ के पास वापस लौट आई,परन्तु इसके बावजूद भीड़ ने यथास्थिति रेखा का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर एसएसबी की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया,जो सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। एसएसबी ने कहा है कि घटना के कारण सीमा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के साथ सरकारी ड्यूटी में गंभीर व्यवधान उत्पन्न हुआ।एसएसबी के आवेदन पर वाल्मीकिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी की 21 वीं वाहिनी की रमपुरवा सीमा चौकी के सहायक सेनानायक अवधेश कुमार के आवेदन के आधार पर 200 अज्ञात नेपाली नागरिकों के खिलाफ थाना कांड संख्या119/26 दर्ज कर दिया गया है।