अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बने अभय कुमार पाल

*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बने अभय कुमार पाल*
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
पटना। बजरंगपुरी पटना स्थित करण सम्राट हॉल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित आयोजित की गई बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर विशेष तौर पर उपस्थित रहे बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर,राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार,उत्तर पूर्व क्षेत्र प्रमुख डॉक्टर पंकज कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र नाथ सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार आजाद ने किया बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाने एवं इकाइयों के पुनर्गठन के लेकर व्यापक चर्चा की गई एवं रणनीति बनाई गई ।
बैठक में राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए डॉक्टर आलोक कुमार सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्ञानेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया इसके अलावे सत्यनारायण राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभय कुमार पाल को अतिरिक्त महामंत्री, प्रियंका कुमारी को महिला उपाध्यक्ष, त्रिवेणी कुमार डॉक्टर सुदर्शन को उपाध्यक्ष डॉ सिंधु कुमारी अरुण कुमार आर्य,माधव कुमार सिंह को सचिव आलोक रंजन को कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार को आंतरिक अक्षेपन,संजय कुमार आजाद को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।
कमलेश कुमार झा को मीडिया प्रभारी देवव्रत कुमार को हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ निक्की कुमारी को अभिलेख का अभिलेखागार का प्रमुख बनाया गया राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने उपस्थित सभी प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्यों से राष्ट्रहित शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया बैठक में राज्य के सभी जिलों के अध्यक्ष महामंत्री संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे इसके अलावा मुंगेर से मुंगेर जिला के अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह उपाध्यक्ष नीना कुमारी उपस्थित रहे…।