बांकीपुर में वंशवाद का नाश होगा, पुरानी परिपाटी को नकार दिया है लोगों ने


मोतिहारी।जनसुराज विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में बदलाव होना तय है। यह बदलाव बांकीपुर ही नहीं बिहार की राजनीति में बदलाव का रास्ता बनेगा। यहां के लोग वंशवाद और परिवार वाद के राजनैतिक खेल से उब चुके हैं। भाजपा के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाय बेचते थे और अब देश भर राज्य कर रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार लोग और युवा पकौड़ी और भजिया तलेंगे और रोजगार का हृदय होगा। भाजपा को शिक्षा और रोजगार से कोई मतलब नही है।
लेकिन, भाजपा की इस मंशा को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पढ़े लिखे लोग और युवा समझ गए हैं।
उन्होंने एक प्रश्न पूछें जाने पर बताया कि अगर चुनाव आयोग ईवीएम में बगैर गड़बड़ी किए चुनाव कराती है तो जनसुराज ही जितेगा। अगर चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की तो उसे लोग चुनाव आयोग बनने के लायक नहीं छोड़ेंगे।

Categories: राजनीति