गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा विद्यालयों में लागू होगी -रमेश मिश्र विधायक शिक्षा प्रतिनिधि

*गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा विद्यालयों में लागू होगी -रमेश मिश्र विधायक शिक्षा प्रतिनिधि*


#Narayaninews.in  डाॅ.अरविंद नाथ तिवारी।

बगहा।बगहा प्रखंड दो के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचगांवा में,बकुली पचगांवा पंचायत अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य की एक महत्वपूर्ण बैठक वाल्मिकीनगर विधायक  सुरेन्द्र कुशवाहा के शिक्षा प्रतिनिधि रमेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें सभी विद्यालयों के भौतिक संसाधनों, समय सारणी, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, नामांकन, उपस्थित इत्यादि पर विस्तार से चर्चा हुई।सभी प्रधानाचार्य को स्पष्ट रूप से माननीय विधायक के शिक्षा के प्रति संकल्प से अवगत कराया गया और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करने का निर्देश दिया गया।साथ हीं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ मध्यान्ह और अनुशासन पर जोर देते हुए सभी शिक्षकों के ससमय उपस्थिति के साथ वर्ग कक्ष में किसी भी शिक्षक के मोबाइल इस्तेमाल करने को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।बैठक में पंचायत अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य क्रमश हरेन्द्र प्रसाद,रुदल चौधरी,धनवन्ती देवी,मधु कुमारी, रामेश्वर उरांव, किशोर राम सहीत सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे और सभी लोगों ने विधायक वाल्मिकीनगर के संकल्प के अनुरूप निर्धारित कार्य योजना को लागू करने का प्रयास करने का संकल्प लिया।

Categories: education