बगहा: भाजपा जिला मंत्री शेख ओसामा ने बगहा के नये एसपी राजेश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात


बगहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के बगहा जिला मंत्री शेख ओसामा ने बगहा पुलिस जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) आईपीएस राजेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए कार्यकाल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बगहा में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान कप्तान साहब ने आश्वस्त किया कि  पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी, ईमानदारी और सतर्कता से कार्य करेगा ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

Categories: Uncategorized